नई दिल्ली: अभिनेत्री और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार में दोनों प्रतिभाओं का दुर्लभ मेल है। उन्होंने कहा कि उनके पास अभिनय के अच्छे प्रस्ताव आ रहे हैं और फिलहाल वह अभिनय पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।
‘अब तुम्हारे हवाले वतन हाथियो’ के साथ अभिनय क्षेत्र में कदम रखने वाली अभिनेत्री दिव्या ‘यारियां’ और ‘सनम रे’ का निर्देशन कर चुकी हैं। इससे पहले वह लघु फिल्म ‘बुलबुल’ में दिखाई दी थीं।
दिव्या ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म ‘बुलबुल’ की रिलीज के बाद, मुझे अभिनय के अच्छे प्रस्ताव मिले। मैं कुछ पटकथाएं पढ़ रही हूं। वर्तमान में, मैं अभिनय के लिए तैयार हूं और मैं अपनी अगली परियोजना पर फैसला लेने वाली हूं।”
अपनी अगली फिल्म के निर्देशन के बारे में दिव्या ने कहा, “मैं निर्देशन करूंगी, लेकिन अभी मैंने इससे ब्रेक लिया है। फिलहाल मैं अभिनय पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं क्योंकि मुझे कुछ अच्छी पटकथाएं मिली हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट