मियामी – अमेरिका के फ्लोरिडा के एक योगा स्टूडियो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। समाचार एजेंस एफे के मुताबिक, पुलिस प्रमुख माइकल डिलियो का कहना है कि मृतकों में हमलावर भी है, जिसने इस हमले को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार दी।
यह घटना शुक्रवार को शाम 5.30 बजे हुई।
डिलियो ने मीडिया को बताया कि पांच घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा, “फिलहाल सभी चीजें इस ओर इशारा कर रही है कि इस घटना में सिर्फ एक ही शख्स का हाथ था।”
पुलिस प्रमुख का कहना है कि अभी हमलावर के उद्देश्य का पता नहीं चल पाया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा