फिल्मकार एस.एस राजामौली की ऐतिहासिक फिल्म ‘बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन’ को शुक्रवार को रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म अब भी देश के 1,000 से अधिक सिनेमाघरों में चल रही है।
निर्माताओं द्वारा जारी किए गए फिल्म के पोस्टर में इस बात का उल्लेख किया गया है कि फिल्म देशभर में अपने 50 दिनों में 1,050 सिनेमाघरों में चल रही है।
दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
देश के कई क्षेत्रों में ‘बाहुबली 2’ कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
प्रभास और राणा दग्गुबाती अभिनीत फिल्म दो भाइयों के बीच सम्राज्य को लेकर हुई जंग पर आधारित है।
यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज हुई है। इसमें अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णनन, तमन्ना भाटिया और सत्यराज हैं।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।