नई दिल्ली : अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई की पुरस्कार विजेता अमेरिकी फिल्म ‘द वैली’ भारत में दो मार्च को रिलीज होगी।
वेवफ्रंट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘द वैली’ में अली खान भी हैं। इसका निर्देशन सैला कैरियत द्वारा किया गया है। यह फिल्म अवसाद पर एक महत्वपूर्ण संदेश देती है।
इस फिल्म में एक दुखी पिता अपनी बेटी के खुदकुशी करने के कारणों को तलाशता है।
इस फिल्म ने बर्लिन इंटरेनशनल फिल्ममेकर फेस्टिवल ऑफ वर्ल्ड सिनेमा, मैड्रिड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में कई पुरस्कार जीते हैं।
सैला ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि हम दो मार्च को भारत में इसकी रिलीज के लिए तैयार हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।