नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस शुक्रवार को साक्ष्य जुटाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि छापेमारी अभी शुरू हुई है और पुलिस इस कथित मारपीट के संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों अमानतुल्ला खान और प्रकाश जरवाल पर मुख्यमंत्री आवास में सोमवार रात उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।
अंशु प्रकाश को आपात बैठक के लिए बुलाया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी