लॉस एंजेलिस : अभिनेत्री रेचल मैकएडम्स का कहना है कि उन्हें कॉमेडी करना पसंद है क्योंकि ये काफी चुनौतीपूर्ण है। मैकएडम्स ने जारी बयान में कहा, “मुझे कॉमेडी करना पसंद है, विशेष रूप से फिजिकल कॉमेडी करना क्योंकि यह काफी चुनौतीपूर्ण है।”
मैकएडम्स ने अपनी फिल्म ‘गेम नाइट’ के बारे में बात करते हुए कॉमेडी के प्रति अपने प्यार के बारे में बात की।
उन्होंने कहा, “मैं जसन बेटमैन के साथ दोबारा काम करना पसंद करूंगी। मुझे वह ड्रैमेटिक और हास्य कलाकार दोनों रूप में पसंद हैं। दस साल पहले हमने फिल्म ‘स्टेट ऑफ प्ले’ में एक साथ काम किया था, जो ‘नाइट गेम’ से बिल्कुल अलग है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न