श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के त्राल क्षेत्र में मुसलमानों ने शनिवार को एक बुजुर्ग कश्मीरी पंडित के अंतिम संस्कार में मदद की। विवरण के अनुसार, त्राल में शनिवार को जैसे ही 95 वर्षीय जगन नाथ भट के निधन की खबर फैली, मुस्लिम समुदाय के सदस्य उनके अंतिम संस्कार में मदद करने के लिए एक साथ आए।
कई लोग परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने के लिए मृतक के घर पहुंचे।
1990 के दशक की शुरुआत में घाटी में आतंकवाद फैलने के बाद, पंडित समुदाय को कश्मीर से जम्मू और देश के अन्य हिस्सों में पलायन करने के लिए मजबूर किया गया था।
हालांकि, बहुत कम संख्या में कुछ कश्मीरी पंडित अभी भी कश्मीर में रह रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
दर्द, तन्हाई और प्रेम… मीना कुमारी अभिनेत्री ही नहीं, साहित्यिक जगत के लिए ‘नाज’ भी…
दिल्ली : रोजे की तैयारियों में जुटे लोग, बाजारों में जमकर हुई खरीददारी
बुलडोजर का इतिहास : निर्माण से लेकर तोड़फोड़ की मशीन बनने तक की यात्रा