ब्रिस्बेन: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एक बेहतरीन कप्तान के साथ-साथ आक्रामक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है और इस आक्रामकता को उन्होंने जीत का जुनून करार दिया है।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पहले मंगलवार को कोहली ने संवादताताओं से अपनी आक्रामकता के बारे में पूछे जाने पर यह बयान दिया।
कोहली ने कहा, “हर किसी के लिए आक्रामकता के अलग मायने और परिभाषा है। मेरे लिए आक्रामकता का मतलब जीत का जुनून है। मैं हर हाल में जीत हासिल करना चाहता हूं। एक आक्रामकता का मतलब यह भी हो सकता है कि आप किसी स्थिति को लेकर कितने जुनूनी हैं और अपनी टीम के लिए 110 प्रतिशत देना मेरा जुनून है।”
कप्तान ने कहा, “वैसे आक्रामकता मैदान पर प्रतिस्पर्धी टीम के खिलाफ स्थिति पर निर्भर करती है। अगर वह आक्रामकता दिखाएगी, तो हम भी इसका जवाब उसी प्रकार देंगे। हम वह टीम नहीं हैं, जो खुद से कुछ शुरू करती हो। हमने अपने सम्मान की एक रेखा तय की है और अगर कोई उसे लांघने की कोशिश करेगा, तो हम उसके खिलाफ खड़े होंगे।”
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया