रबात : मोरक्को के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि उसने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के तीन कट्टर समर्थकों को गिरफ्तार किया है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि ‘आतंकवाद चौकसी महानिदेशालय’ (डीजीएसटी) के अंतर्गत आने वाले ‘केंद्रीय न्यायिक जांच ब्यूरो’ (बीसीजेआई) ने गुरुवार को 24-30 वर्ष आयुवर्ग के तीन युवकों को गिरफ्तार किया। ये तीनों लायोन, सेल, मराकेच में सक्रिय थे।
मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि जांच में खुलासा हुआ है कि संदिग्धों ने आईएस के तहत आतंक फैलाने की शपथ ली थी और आईएस के संबंध में एक हत्या में शामिल रहे थे। ये आतंकवादी विस्फोटक बनाने के विशेषज्ञों को जोड़ने की कोशिश कर रहे थे।
मंत्रालय के अनुसार, गिरफ्तार युवकों में से एक व्यक्ति इससे पहले टिंडौफ में अलगाववादी संगठन ‘पोलिसारिओ’ के शिविरों में शामिल हो चुका था। वह संगठन के लिए मोरक्को में आतंकवादी घटनाओं की साजिश रच रहा था।
उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एक फर्जी पहचान पत्र, एक सैन्य वर्दी और कथित पोलिसारिओ का झंडा बरामद हुआ है।
सूत्रों ने बताया कि अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान