मुंबई : अभिनेता राजकुमार राव ने मंगलवार को अभिनेत्री और अपनी प्रेमिका पत्रलेखा को उनके 28वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें ‘अपना समग्र प्यार’ भेजा। उन्होंने ट्वीट किया, “सबसे खूबसूरत लड़की पत्रलेखा को हैप्पी बर्थडे। अधिक प्यार, शांति, मजा, यात्रा और खुशी की कामना। अधिक शक्तिशाली। सबसे बड़ा हग और मेरा प्यार।”
वर्ष 2014 में फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ में एक जोड़े के रूप में नजर आने के बाद से दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों वेब श्रृंखला ‘बोस : डेड/अलाइव’ में भी काम कर चुके हैं।
पत्रलेखा ने आईएएनएस द्वारा यह पूछने पर कि क्या वह फिर राजकुमार के साथ काम करेंगी, उन्होंने कहा था, “इस साल हम कुछ अद्भुत शूट करने जा रहे हैं। हमने अभी करार नहीं किया है, लेकिन बातचीत कर रहे हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।