रियो डी जनेरियो: विश्व कप जीतने वाली ब्राजीली फुटबाल टीम के सदस्य रोनाल्डीन्हो खेल से संन्यास के बाद अब राजनीति के मैदान में किस्मत आजमाने के बारे में सोच रहे हैं।
रोनाल्डीन्हो के भाई और एजेंट रोबटरे एसिस ने इसकी पुष्टि की है। एसिस ने कहा है कि 37 के रोनाल्डीन्हो को ब्राजीली सिनेट सीट के लिए प्रस्ताव मिला है। कंजरवेटिव प्रीटोरिया पार्टी ने अगले साल होने वाले संघीय चुनावों के लिए रोनाल्डीन्हो को यह प्रस्ताव दिया है।
रोनाल्डीन्हो को इस सम्बंध में अप्रैल से पहले फैसला लेना है क्योंकि यह ब्राजीली चुनाव आयोग के समक्ष अपनी उम्मीदवारी पेश करने की अंतिम तिथि है।
रोनाल्डीन्हो ने हालांकि आधिकारिक तौर पर फुटबाल से संन्यास की घोषणा नहीं की है।
दो बार फीफा वर्ल्ड प्लेअर ऑफ द इअर चुने जा चुके रोनाल्डीन्हो 2002 में विश्व कप जीतने वाली ब्राजील टीम के सदस्य रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया