ईद-उल-फ़ित्र पर देश विदेश में बसे सभी भारतीयों को राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई और मुबारकबाद। ईद-उल-फ़ित्र रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान इबादत और रोज़े के बाद मनाया जाता है। यह त्योहार प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव की भावनाओं का प्रतीक है। इस अवसर पर, हम समाज के सबसे कमजोर वर्ग की चिंता करने तथा उनके सुख-दुख में भागीदार होने के जीवन-मूल्यों में अपनी आस्था को और भी मजबूत बनाते हैं।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा आइए, COVID-19 वायरस द्वारा उत्पन्न अभूतपूर्व संकट की इस घड़ी में, हम ज़कात की भावना को आज और दृढ़ता के साथ बढ़ावा दें। साथ ही, हम सामाजिक दूरी सहित सभी एहतियात बरतते हुए सुरक्षित रहने और जल्द ही इस चुनौती को पार करने का संकल्प लें।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा “मैं कामना करता हूं कि ईद का यह त्योहार करुणा, परोपकार और आशावाद के मानवीय आदर्शों का पूरे विश्व में संचार करे”।

और भी हैं
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण