तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता के वरिष्ठ सलाहकार अली अकबर वेलायती ने शुक्रवार को कहा कि ईरान और रूस के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को इजरायल प्रभावित नहीं कर सकता।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दो दिन बाद अली अकबर वेलायती ने मॉस्को में यह बयान दिया।
नेतन्याहू ने बुधवार को कहा था कि इजरायल की मांग यह है कि ईरान को सीरिया छोड़ देना चाहिए।
वेलायती ने कहा,”ईरान और रूस के बीच के संबंध एकपक्षीय नहीं है और नेतन्याहू के अप्रासंगिक और तर्कहीन दावों से ईरान-रूस के संबंध प्रभावित नहीं होंगे।”
सीरिया में ईरान की भूमिका पुतिन और ट्रंप के बीच सोमवार को फिनलैंड के हेलसिंकी में होने वाली बैठक में प्रमुख विषयों में से एक होगी।
उन्होंने कहा कि सीरिया में ईरान और रूस की मौजूदगी से देश की आतंकवादी समूहों से सुरक्षा और अमेरिका की आक्रमता से मदद मिलेगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान