लखनऊ: निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने अपनी आगामी फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें अली फजल, श्रद्धा श्रीनाथ, रीचा सिन्हा और दीपराज राणा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्मी कीडा प्रोडक्शंस के पी.एस छटवाल भी मुहूर्त शॉट के दौरान सेट पर उपस्थित थे।
फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद भी धूलिया ने ही लिखे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं दर्शकों को एक नई कहानी सुनाने के लिए उत्साहित हूं।”
छटवाल ने कहा कि फिल्म की पूरी टीम इस परियोजना के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा, “यह एक अनोखी प्रेम कहानी है और मुझे आशा है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी। मुझे कड़ी मेहनत और इस जहाज के कप्तान के रूप में तिग्मांशु धूलिया पर पूरा भरोसा है। मुझे यकीन है कि अच्छा सिनेमा बनाने के लिए बेहतरीन प्रयास किए जाएंगे।”
‘मिलन टॉकीज’ में आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा और सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।