मुंबई: अभिनेत्री संदीपा धर आगामी फिल्म ‘फिरकी’ के लिए पुर्तगाली भाषा सीख रही हैं। संदीपा ने कहा, “यह मेरे लिए कठिन है क्योंकि यह एक नई भाषा है। मैं पुर्तगाली बोलने वाली कक्षाओं में शामिल हो गई हूं और मैं इसका उच्चारण सीखने की कोशिश कर रही हूं, जिसमें मुझे दिन-प्रतिदिन सफलता मिल रही है, साथ ही मैं खाली समय में पुर्तगाली फिल्में, गाने और वेब श्रृंखला देख रही हूं।”
‘इसी लाइफ’ में और ‘हीरोपंति’ जैसी फिल्मों में नजर आईं संदीपा सुगर फ्री डाइट पर हैं, क्योंकि वह एक मॉडल की भूमिका में हैं।
इसके आगे की जानकारी का पता नहीं चला है। इसमें नील नितिन मुकेश, करण सिंह ग्रोवर, के के मेनन और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।