चंडीगढ़ : पंजाब में लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हो गई लेकिन इससे पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई।
मतदान की प्रक्रिया शाम चार बजे तक जारी रहेगी।
नगर निगम की 95 सीटों पर कुल 494 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। नतीजों का ऐलान 27 फरवरी को होगा।
मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन और आम आदमी पार्टी-लोक इंसाफ पार्टी के गठबंधन के बीच है।
लुधियाना में 10.5 लाख से अधिक मतदाता हैं। मतदान के लिए 1,153 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है।
इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे जल आपूर्ति, स्वच्छता की कमी, प्रदूषण, खराब सड़कें और खस्ताहाल बुनियादी ढांचा है।
शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा