कोलकाता : एश्ले वेस्टवुड ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के गत विजेता एटीके के अंतरिम कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, आईएसएल के इस सत्र में एटीके के खराब प्रदर्शन के कारण वेस्टवुड ने यह फैसला लिया। एटीके दो बार की चैम्पियन रही है।
एटीके आईएसएल के इस सत्र में प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई करने में नाकाम रही। एटीके ने आईएसएल के पिछले तीनों सीजन प्लेऑफ में प्रवेश किया था।
‘गोल डॉट कॉम’ ने एटीके द्वारा जारी बयान के हवाले से बताया, “एटीके के प्रवक्ता ने एशले वेस्टवुड के अंतरिम कोच के पद से हटने की पुष्टि की है।”
इस सत्र में वेस्टवुड के कार्यकाल के अंदर एटीके सात मैचों में केवल एक अंक ही अर्जित करने में कामयाब हो पाई।
एटीके ने 2014 में आयोजित लीग के पहले सीजन का खिताब जीता था। इसके बाद चेन्नयन एफसी चैम्पियन बना और बीते साल एटीके ने केरला ब्लास्टर्स को हराते हुए दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया