मुंबई: अभिनेता मोहसिन खान ने कहा कि टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी का साथ पाकर वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।
मोहसिन ने कहा, “अच्छी ऑनस्कीन केमिस्ट्री के लिए अच्छी दोस्ती, सहजता और समझ बेहद जरूरी हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे शिवांगी जैसी सह-कलाकार मिली। हम एक-दूसरे के साथ काफी सहज हैं, चाहे ऑन स्क्रीन की बात हो या ऑफ स्क्रीन की। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।”
उन्होंने कहा, “और क्योंकि हमारी अच्छी दोस्ती है, यही वजह है कि स्क्रीन पर कार्तिक और नायरा के किरदारों में यह दिखाई देता है। मैं कह सकता हूं कि मोहसिन और शिवांगी के रूप में हमारा रिश्ता वैसा ही है जैसा शो में जैसा कार्तिक और नायरा का संबध है।”
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।