मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान जिंदगी के असल नायकों की कहानी साझा करेंगे। सलमान ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “यह समय हम सभी के लिए ‘लुक गुड डू गुड’ का है। मैं उन नायकों की कहानियां साझा करने जा रहा हूं, जिन्होंने आगे बढ़कर खुद के बजाए दूसरों के लिए काम किया, साहस दिखाकर, निस्वार्थ भाव से किसी अच्छे काम के लिए खड़े हुए। ऐसे लोग जो हमेशा सच्चाई के साथ रहे। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा करूंगा।”
अभिनय की बात करें तो सलमान अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ‘भारत’ की तैयारी कर रहे हैं।
‘भारत’ वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ऑड टू माय फादर’ का आधिकारिक रूपांतरण है। इसकी शूटिंग पंजाब और दिल्ली के अलावा, अब्बू धाबी और स्पेन में होगी। फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।