मुंबई| अभिनेत्री सोनम के. आहूजा का कहना है कि उन्हें सफर की याद आ रही है और वह लॉकडाउन के बीच कहीं भी जाने के लिए तैयार हैं।
सोनम ने इंस्टाग्राम पर सूटकेस पकड़े हुए एयरपोर्ट पर खुद की एक पुरानी तस्वीर साझा की।
तस्वीर में वह काले रंग की ड्रेस में काला कोट और काले जूते पहने नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरे सभी बैग पैक्ड हैं और मैं जाने के लिए तैयार हूं.. कहीं भी। मुझे सफर की याद आ रही है।”
वहीं सोनम ने शनिवार को बिस्तर पर लेटे अपनी एक तस्वीर साझा की, इसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, “बिस्तर पर लेटना मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है।”
सोनम को आखिरी बार ‘द जोया फैक्टर’ (2019) में पर्दे पर देखा गया था, जो अनुजा चौहान की साल 2008 में आई इसी नाम की एक उपन्यास का रूपांतरण है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।