पुणे। भारत की एकदिवसीय टीम के नए कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि हम विपक्षी टीम को बताना चाहते थे कि 63 रनों पर चार विकेट खोने के बाद भी हम मैच से बाहर नहीं हुए हैं।
भारत ने रविवार को इंग्लैंड द्वारा दिए गए 351 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच तीन विकेट से जीतने में सफल रहा।
कोहली ने 105 गेंदों में 122 रनों और केदार जाधव ने 76 गेंदों में 120 रनों की पारी खेल भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की।
मैच के बाद कोहली ने कहा, “हम एक-एक रन लेकर मैच नहीं जीत सकते थे। हमें अपने विपक्षी को बताना था कि हमें भरोसा है कि हम जीत सकते हैं।”
उन्होंने जाधव की भी प्रशंसा की और कहा, ” 350 रनों का पीछा करते हुए हमने 63 रनों पर चार विकेट खो दिए थे तब हमें एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी।”
कोहली ने कहा, “केदार ने शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड श्रृंखला के दौरान हमने उनकी काबिलियत देखी थी। आज नंबर छह पर आकर ऐसी पारी खेलना आसान नहीं था।”
जाधव ने अपनी पारी का श्रेय कोहली को दिया है।
जाधव ने कहा, “अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपने देश के लिए मैच जीतना शानदार अहसास है।”
उन्होंने कहा, “मैं ऐसा अपने कप्तान के कारण खेल सका। उन्होंने देश के लिए ऐसा कई बार किया है और मैंने कई बार ऐसे मौके गंवाए हैं। इसलिए आज मेरे पास रन बनाने का मौका था और विराट को दूसरे छोर पर देखने का भी।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया