मुंबई: पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैंगो ड्रीम्स’ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग एप नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और अभिनेता को भरोसा है कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब रहेगी। जॉन अपचर्च निर्देशित फिल्म में पंकज एक मुस्लिम ऑटोरिक्शा चालक के किरदार में हैं, जिसकी दोस्ती एक हिंदू डॉक्टर (राम गोपाल बजाज) से हो जाती है।
पंकज ने एक बयान में कहा, “निर्देशक ने ईमेल के जरिए मुझसे संपर्क किया और मैंने जो पटकथा पढ़ी वह मुझे पसंद आया। मैंने फौरन हां कर दिया था।”
‘मैंगो ड्रीम्स’ के लिए पंकज त्रिपाठी 2017 में केपटाउन इंटरनेशनल फिल्म मार्केट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का भी पुरस्कार जीत चुके हैं और अब तक यह फिल्म दुनियाभर में 40 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में प्रदर्शित हो चुकी है।
पंकज ने कहा, “हालांकि, यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं प्रदर्शित हो सकी, मैं खुश हूं कि इसे नेटफ्लिक्स ने लिया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुनियाभर में बड़ी संख्या में दर्शक हैं और मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म दुनियाभर के लोगों को दिलों को छूएगी।”
यह फिल्म भारत में रिलीज होने से पहले इस प्लेटफॉर्म पर गुरुवार को ब्रिटेन में रिलीज हो रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।