वाशिंगटन: संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के पूर्व उपनिदेशक एंड्रयू मैक्काबे को सेवानिवृत्तिसे दो दिन पहले ही बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर न्याय विभाग को भ्रमित करने का आरोप है।
सीएनएन के मुताबिक, अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने शुक्रवार को मैक्काबे को बर्खास्त कर उनका करियर खत्म कर दिया।
ट्रंप नियमित तौर पर मैक्काबे को निशाना बनाते रहे हैं। मैक्काबे न्याय विभाग के आंतरिक जांचकर्ताओं को भ्रमित करने के आरोपी है।
मैक्काबे 18 मार्च को अपने 50वें जन्मदिन पर सेवानिवृत्त होने जा रहे थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर