मुंबई: कपिल शर्मा अभिनीत फिल्म ‘फिरंगी’ में प्रमुख भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री इशिता दत्ता ने बताया कि उन्हें कॉमेडियन कपिल शर्मा का टेलीविजन शो बहुत पसंद था और वह इसकी कमी महसूस कर रही हैं।
इशिता ने आईएएनएस से कहा, “हम सभी जानते हैं कि कपिल बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। वह लोगों को हंसाने से कभी नहीं थकते। कैमरे से अलग भी वह ऐसे ही हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात मैंने यह देखी है कि लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं।”
उन्होंने कहा, “इन दिनों, जब हम विभिन्न स्थानों पर अपने फिल्म के प्रचार के लिए जाते हैं तो देखते हैं कि दर्शक उन्हें सुपरस्टार की तरह मानते हैं और कहते हैं कि वे उन्हें पर्दे पर वापस देखना चाहते हैं। वे उन्हें काफी याद करते हैं। मैं भी ‘कपिल शर्मा शो’ की कमी महसूस करती हूं क्योंकि हमारी व्यस्त जिंदगी में यह शो तनाव दूर करने का जरिया था।”
‘फिरंगी’ शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें अभिनेत्री एक ग्रामीण लड़की के किरदार में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू