फिल्म ‘फुकरे’ में भोली पंजाबन का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि गलतफहमी की वजह से उनके हाथ से भोली पंजाबन का किरदार निकलने वाला था।
एक बयान के मुताबिक, शुरुआत में किसी ने ऋचा को भोली पंजाबन के किरदार के बारे में गलत जानकारी दी थी, जिस वजह से वह इस किरदार को लेकर उलझन में थी लेकिन बाद में फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान से इस किरदार के बारे में बात कर वह भोली पंजाबन के किरदार को समझ सकीं।
ऋचा ने कहा, “मुझे खुशी है कि हनी ने मुझे बचा लिया और मुझे फिल्म के निर्देशक मृघदीप सिंह लांबा और निर्माता एक्सेल एंटरटेनमेंट से मिलाया। एक्सेल और मेरा बहुत लंबा साथ है। मुझे उनके साथ काम करना पसंद है।”

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।