नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने गुरुवार को पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरे साल फिट रहने पर ध्यान देते हैं जो काबिलेतारीफ है।
भारत को दो बार महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाली इस कप्तान ने समाचार चैनल सीएनएन-न्यूज-18 के इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड के मौके पर कहा, “यह अच्छी बात है कि सभी को वो मिल रहा है जिसके वो हकदार हैं और लोग अंतत: इन्हें पहचान रहे हैं।”
मिताली ने कहा, “मैंने वो समय देखा है जब क्रिकेट खेलने के लिए ज्यादा प्ररेणा नहीं मिलती थी और ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब देना मेरा काम नहीं है।”
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मिताली ने कहा, “कई ऐसे लोग हैं जो मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं, ऐसा कोई एक नहीं है। लेकिन अगर मुझे किसी का नाम लेना हो तो वो विराट कोहली होंगे जिनके कारण मैं फिटनेस पर ध्यान लगा सकी। चाहे महिला हो या पुरुष हर कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ होना चाहता है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया