लॉस एंजेलिस: रियलिटी टीवी स्टार कायली जेनर अपनी गर्भावस्था के दौरान आम लोगों की नजरों से दूर रहना चाहती हैं।
‘कीपिंग अप विथ द कार्दशियंस’ की अभिनेत्री अपने प्रेमी ट्रैविस स्कॉट के साथ अपने पहले बच्चे का इतजार कर रही हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “कायली घर में रहना पसंद करती हैं। उन्हें अच्छा महसूस होता है, लेकिन उनके शरीर में हो रहे बदलाव के कारण तस्वीरें क्लिक कराना नहीं चाहती हैं।”
सूत्र ने कहा, “ऐसे समय में वह अधिक गोपनीयता चाहती हैं। वह अपने बच्चे को लेकर उत्सुक हैं। वह बच्चे को लेकर लगातार बातें करती हैं। उन्होंने पहले से ही ढेर सारी खरीदारी शुरू कर दी है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट