मुंबई: ‘जाने भी दो यारो’ और ‘कभी हां कभी ना’ जैसी फिल्मों के निर्देशक कुंदन शाह का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे।
शाह ने एक रिश्तेदार ने आईएएनएस से कहा, “उनकी सुबह नींद में ही मौत हो गई।”
लेखक-अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक के अनुसार, शाह का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह ‘जाने भी दो यारो’ के संवाद लिखने के साथ इसमें अभिनय भी कर चुके हैं।
‘नुक्कड़’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे टेलीविजन धारावाहिक पेश करने वाले शाह 19 अक्टूबर को 70 वर्ष के हुए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’