मुंबई: अभिनेत्री माधुरी संजीव का कहना है कि उन्हें माधुरी दीक्षित की वजह से अपना सरनेम बदलना पड़ा क्योंकि लोग उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री समझ लेते थे।
माधुरी संजीव का कहना है कि उनका असली नाम माधुरी दीक्षित ही है।
संजीव ने आईएएनएस से कहा, “लोग मेरे नाम को लेकर भ्रमित हो जाते थे और उन्हें जानकर हैरानी होती है कि मेरा असली नाम माधुरी दीक्षित ही है। ऐसे कई वाकये हैं जब लोग सोचते हैं कि मैं मजाक कर रही हूं और वे मेरी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।।”
उन्होंने कहा, “कलाकार होने के नाते मैं माधुरी का सम्मान करती हूं लेकिन नहीं चाहती कि लोगों को नाम को लेकर किसी तरह का कोई भ्रम हो इसलिए मैंने अपना नाम बदल लिया और अब मेरा नाम माधुरी संजीव है।”
फिलहाल, अभिनेत्री ‘कृष्णा चली लंदन’ में नजर आ रही हैं। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।