मुंबई: मातृत्व का आनंद ले रहीं अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि वह फिलहाल फीचर फिल्मों में काम करने के लिए तैयार नहीं है।
गर्भावस्था के बाद अभिनय से ब्रेक ले चुकी सोहा से जब पूछा गया कि उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर कब देखा जाएगा?
इसके जवाब में उन्होंने कहा, “फीचर फिल्म में बहुत समय लगता है और मैंने खुद से यह वादा किया है कि मैं मेरे अपने जीवन का एक साल पूरी तरह से इनाया को दूंगी।”
यह पूछने पर कि मां बनने के बाद एक महिला के लिए खुद की देखभाल करना कितना महत्वपूर्ण है ताकि वह अपने बच्चे की सही से परवरिश कर पाए?
इसके जवाब में सोहा कहती हैं, “यह सच है लेकिन मां बनने के बाद मैं खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हूं लेकिन आज इस इवेंट के लिए मैं अच्छे से तैयार होकर आई हूं। अगर आप मुझे घर में देखेंगे तो मैं सही से तैयार होकर नहीं रहती और मेरे बाल भी संवरे हुए नहीं रहते।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न