लॉस एंजेलिस| अभिनेत्री शैलेने वुडली ने विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार होने के बारे में बात कर बहुत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरी कपड़े उतारकर तलाशी ली गई। मुझे लगा कि जैसे में जेल में बंद जानवर हूं।
शैलेने को अक्टूबर 2016 में उत्तरी डकोटा में डकोटा एक्सेस पाइपलाइन के निर्माण के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
वुडली ने मेरी क्लेयर को बताया, “मेरे कपड़े उतारकर तलाशी ली गई। जब आप जेल में होते हैं और जेल के दरवाजे बंद होते हैं तो आपको महसूस होता है कि कोई आपको बचा नहीं सकता। यदि आग लगी है और उन्होंने दरवाजा नहीं खोलने का फैसला किया है तो आप मर जाओगे। आप जेल में बंद जानवर हैं।”
वुडली ने पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिऑर्डर (पीटीएसडी) के लक्षणों की वजह से तीन महीने तक अपना फोन बंद कर दिया था। उनमें और उनके कुछ दोस्तों में यह लक्षण देखे गए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट