इंडियन वेल्स (अमेरिका): वर्ल्ड नम्बर-1 रोजर फेडरर ने केवल 58 मिनटों के भीतर ही अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्विट्जरलैंड के दिग्गज फेडरर ने सर्बिया के फिलिप कार्जिनोविक को मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस टूर्नामेंट को पांच बार अपने नाम कर चुके फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग में मंगलवार को खेले गए मैच में फिलिप को एक घंटे से भी कम समय में 6-2, 6-1 से हराया।
फेडरर का सामना अब प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के जैरेमी चाडी4 से होगा। जैरेमी ने हमवतन आदरियान मन्नारिनो को 7-5, 4-6, 6-1 से मात देकर अंतिम-16 दौर में कदम रखा।
स्विट्जरलैंड के स्टार फेडरर ने 2004, 2005, 2006, 2012 और 2017 में इंडियन वेल्स का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा, वह 2014 और 2015 में इसके फाइनल तक का सफर तय कर पाए थे। इन दोनों ही खिताबी मुकाबलों में उन्हें सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविक से हार का सामना करना पड़ा था।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया