मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने करियर के प्रारंभिक दौर में कई एक्शन फिल्मों में ही काम किया क्योंकि उनकी फिल्मों के निर्माताओं और निर्देशकों को लगता था कि वह फिल्मों में अभिनय नहीं कर सकते।
अक्षय ने कहा, “अब तकमैंने लगभग 135-140 फिल्मों में काम किया है और अपने करियर की शुरुआत में मैंने केवल एक्शन फिल्में ही कीं क्योंकि मेरे निर्माताओं और निर्देशकों को लगता था कि मैं अभिनय नहीं कर सकूंगा, इसलिए उन्होंने फिल्मों में मुझसे एक्शन ही कराया।”
उन्होंने कहा, “धीरे-धीरे, मैंने कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों को शुरू करना शुरू किया, फिर मैंने सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्मों को करनी शुरू की।”
उन्होंने सोमवार को यहां वर्ल्ड टॉयलेट डे की शाम हर्पिक के ब्रांड एंबेसडर ‘यूनिवर्सल एक्सेस टू सेनीटेशन’ नामक पैनल चर्चा में यह बात कही।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न