प्रमुख सामाजिक सुधारवादी, परोपकारी और फिल्म प्रस्तोता और वेव समूह के अध्यक्ष डॉ. राजू चड्ढा ने हाल ही में राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में हिंदी सिनेमा सम्मान पुरस्कार जीता।
अंतर्राष्ट्रीय चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री द्वारा आयोजित इस पुरस्कारों का उद्देश्य उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के उन्नयन और प्रचार की दिशा में योगदान दिया है।

पुरस्कार विजेताओं और विशेष आमंत्रितों में केंद्रीय राज्यमंत्री और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त सत्य पाल सिंह, फिल्म निर्माताओं बोनी कपूर और राहुल मित्रा, मारवाह स्टूडियो के अध्यक्ष संदीप मारवाह, एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, एक्टर्स जरीन खान, सौरभ शुक्ला, नंदिता दास, संजय कपूर और मनीष पॉल, निर्देशक राहुल रवैल, पंकज पराशर और तिग्मांशु धुलिया, लेखकों कमलेश पांडे और रॉबिन भट्ट आदि शामिल थे।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।