चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को इराक के मोसुल में 2014 में इस्लामिक स्टेट द्वारा अगवा किए गए भारतीयों की मौत पर दुख जताया।
मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “दिल दहला देने वाली खबर से दुखी हूं कि इराक में लापता 39 भारतीयों की मौत हो गई है, जिनमें से ज्यादातर पंजाबी थे।”
उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं जो आईएसआईएस द्वारा 2014 में उनके अपहरण की खबरों के बीच एक उम्मीद में जी रहे थे।”
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्य सभा में कहा कि उनके शवों की पहचान डीप पेनिट्रेशन राडार की मदद से की गई। उनके शवों को कब्रों से निकाला गया और डीएनए परीक्षण से उनकी पहचान की पुष्टि की गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन
यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा