चंडीगढ़ | महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस बात की जानकारी दी। वह 96 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
उनके नाती कबीर ने एक बया में बताया, “नानाजी का आज सुबह निधन हो गया।”
मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। वह र्अधकौमा वाली स्थिति में थे।
आठ मई को उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 का टेस्ट भी कराया गया थो जो निगेटिव आया था।
पिछले सा जनवरी में 100 दिनों से ज्यादा रीजीआई अस्पताल में रहने के बाद वह घर लौटे थे।
बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे।
मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था।
वह 1975 में विश्व प जीतने वाली टीम के कोच थे साथ ही उन्हीं के कोच रहते हुए हुए टीम ने 1971 का विश्व कप में कांस्य पदक जीता ता। 1957 में में उन्हें पद्मश्री मिला था।
–आईएएनएस

और भी हैं
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर