मुंबई: अभिनेत्री-लेखिका सोहा अली खान का कहना है कि वह अपनी पांच वर्षीया बेटी इनाया नौमी खेमू से तनाम मुक्त रहना सीख रही हैं। उन्होंने कहा, “एक बात जो मैंने अपनी बेटी से सीखी है, वह है तनाव मुक्त रहना। बच्चे बड़े होकर अपना अस्तित्व बनाते हैं। उनका अपना व्यक्तित्व होता है, इसलिए जितना आप उन पर अपने तरीके लादने की कोशिश करते हैं, वे उतना ही विद्रोह करते हैं, इसलिए आपको शांत रहना सीखना होगा।”
उन्होंने सोमवार को ‘क्लासमाट स्पेल ब्ली’ प्रतियोगिताकी मेजबानी की। अभिनेत्री छह साल से क्लासमेट से जुड़ी हैं।
उन्होंने कहा, “यह बहुत मजेदार है। हर साल, मैं कई बुद्धिमान बच्चों से मिलती हूं, जिनकी अंग्रेजी भाषा पर बेहतरीन पकड़ होती है और मैं उनसे बहुत कुछ सीखती हूं और यह मेरे लिए भी चुनौती बन जाता है।”
फिल्मों की बात करें तो सोहा तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित ‘साहेब बीबी और गैंगस्टर 3’ में दिखाई देंगी। यह जुलाई 2018 को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट