बोगोटा : इस साल होने वाले फीफा विश्व कप के विजेताओं को दी जाने वाली ट्रॉफी तीन अप्रैल को कोलंबिया पहुंचेगी। ट्राफी के वैश्विक टूर के तहत यह कोलंबिया पहुंचेगी। आयोजकों ने यह जानकारी दी। 1974 के बाद से ही यह ट्रॉफी विश्व कप टूर्नामेंट की विजेता टीम को दी जाती है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एक संवाददाता सम्मेलन में कोलंबिया में कोका-कोला के विपणन निदेशक पिएरांगेला सिएरा ने कहा कि यह ट्रॉफी, अर्जेटीना, कोस्टारिका और पनामा भी जाएगी। इन सभी देशों ने रूस में होने वाले फुटबाल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।
इस ट्रॉफी को देखने के लिए चार और पांच अप्रैल को बोगोटा के केम्पिन स्टेडियम में करीब 30,000 लोग पहुंच सकते हैं। ट्रॉफी का वजन 6.1 किलोग्राम है।
इस प्रदर्शनी में प्रतिभागी देशों की जर्सी भी दिखाई जाएंगी।
विश्व कप ट्रॉफी टूर की शुरुआत पिछले साल सितम्बर में रूस से हुई थी। यह 51 देशों के 91 शहरों की यात्रा करेगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया