मुंबई : प्रोबेबिलिटि स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को टी-20 मुंबई लीग का ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया। यह लीग मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से मान्यता प्राप्त है। लीग 11 से 21 मार्च के बीच खेली जाएगी। इसमें मुंबई की छह टीमें हिस्सा लेंगी।
सचिन ने इस मौके पर कहा, “मुंबई क्रिकेट संघ के साथ जुड़ना हमेशा से अच्छा लगता रहा है। टी-20 मुंबई लीग न सिर्फ प्रशंसकों का मनोरंजन करेगी बल्कि मुंबई के युवा खिलाड़ियों को एक मंच भी प्रदान करेगी।
इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल और मुंबई-साउथ हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर
एशियन गेम्स: जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम, मेडल हुआ पक्का