मुंबई। आगामी फिल्म ‘रंगून’ की जांबाज जूलिया यानी कंगना रनौत जयपुर मैराथन के आठवें संस्करण में एक खास अंदाज में शामिल हुईं। मैराथन में अपनी क्लासिक विंटेज कार में सवार कंगना ने अपने प्रशंसकों का ध्यान अपनी और खींचा। पांच फरवरी को आयोजित महिला सशक्तिकरण थीम वाली मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए कंगना से बेहतर और कोई नहीं हो सकता था।
दूसरे विश्व युद्ध पर आधारित इस फिल्म में कंगना 1940 के दशक की अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं। अभिनेता सैफ अली खान फिल्म निर्माता और शाहिद कपूर एक सिपाही का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कंगना और सैफ बेहद खास अंदाज में दिखेंगे, जिसमें दोनों शानदार ऑउटफिट्स और विंटेज कार में सफर करते नजर आएंगे।
कंगना फिल्म ‘रंगून’ को लेकर बहुत ही उत्सुक हैं। कंगना ‘रंगून’ के प्रचार के लिए हर जगह विंटेज कार से ही जाएंगी। जयपुर से वापस आने के बाद वह मुंबई हवाईअड्डे से अपने घर तक का सफर भी विंटेज कार से करेंगी।
फिल्म ‘रंगून’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला और वायाकॉम-18 मोशन पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।