होनोलूलू : हवाई में किलाउआ ज्वालामुखी के फटने के बाद चार सप्ताह से बह रहे लावा से 80 से ज्यादा घर नष्ट हो गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
हावई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता टैलमेड मैंगो ने शुक्रवार को कहा कि ज्वालामुखी से निकल रहे लावा की चपेट में आकर कम से कम 87 घर नष्ट होने की खबर है।
सीएनएन ने नागरिक रक्षा एजेंसी के हवाले से बताया कि घरों को नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद गुरुवार रात को बढ़ते लावा विस्फोट के बीच लीलानी एस्टेट्स सबडिविजन के एक हिस्से को खाली करने के आदेश जारी किए गए।
स्थानीय निवासियों को शुक्रवार दोपहर तक घरों को खाली कर देने की सलाह दी गई। आपातकालीन कर्मियों की समय सीमा बीतने के बाद खाली कराए गए इलाकों से किसी को बचाने की कोई योजना नहीं है।
हावई के ज्वालामुखी में पहला विस्फोट होने के चार सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन उसमें से अभी भी लावा निकलकर बह रहा है।
यूएस भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि किलाउआ ज्वालामुखी का लावा 5.5 वर्ग मील के दायरे में फैल गया है, यह न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से चार गुना बड़ा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी