मुंबई: आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का पहला पोस्टर बुधवार को जारी किया गया। पोस्टर में लड़कियां काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं।
सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया अभिनीत इस फिल्म के पोस्टर में चारों अभिनेत्रियां पगड़ी के साथ शेरवानी में हैं।
Saade #VeereDiWedding is fixed. Aana zaroor 🙏 #GetReadyForVeereDiWedding #SaveTheDateMay182018 @vdwthefilm @balajimotionpic @saffronbrdmedia pic.twitter.com/Is4I3flb0J
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) October 25, 2017
सोनम ने बुधवार को ट्विटर पर एक पोस्टर के साथ लिखा, “सड्ड़े ‘वीरे दी वेडिंग’ तय। आना जरूर। ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए तैयार हो जाओ। 18 मई, 2018।”
शशांक घोष द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ बालाजी मोशन पिक्च र्स द्वारा प्रस्तुत है।
एकता कपूर ने ट्वीट किया, “खुशी के साथ, आप हमारे ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए आमंत्रित हैं। ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए तैयार हो जाएं। दिनांक 18 मई।”
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो सोनम की बहन रिया कपूर, एकता और निखिल द्विवेदी द्वारा सह-निर्मित है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।