लॉस एंजेलिस| गायिका-अभिनेत्री डेमी लोवेटो की कुछ निजी तस्वीरें कथित तौर पर पिछले कुछ दिनों से कई वयस्क वेबसाइटों पर लीक हो गई हैं।
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, इन तस्वीरों में से एक में लोवेटो खुली हुई हुड्डी पहनी हैं और दूसरे में उन्हें बेड पर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये तस्वरें कब ली गईं हैं।
तस्वीरें लीक होने पर प्रतिक्रिया देते हुए लोवेटो ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे पसंद आया कि मेरी तस्वीर लीक होने पर लोग गुस्से में हैं। यह नग्न नहीं है। इसमें सिर्फ क्लीवेज नजर आ रही है। इसके अलावा, दुनिया मुझे पहले नग्न देख चुकी है।”
उल्लेखनीय है कि ‘द फैपनिंग’ का शिकार बनने के तीन साल बाद लोवेटो की तस्वीरें लीक होने का मामला सामने आया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।