मुंबई। वर्ष 1997 की सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘जुड़वा’ के रीमेक के लिए तैयार अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि वह इस फिल्म को अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे, क्योंकि वह सलमान को निराश करना नहीं चाहते।
यहां ‘जुड़वा’ के 20 साल पूरे होने के कार्यक्रम में वरुण ने कहा, “मैं, मेरे पिताजी (डेविड धवन) और साजिद साहब (साजिद नाडियाडवाला)- हम सभी ने फिल्म के बारे में सलमान भाई से बात की है। मैं उन्हें शुरुआत से जानता हूं। उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। मैं सलमान खान, अपने पिता (डेविड धवन) और दर्शकों को निराश नहीं करना चाहता।”
सलमान के साथ तुलना पर टिप्पणी करते हुए वरुण ने कहा कि यह सही नहीं है।
उन्होंने कहा, “‘जुड़वा 2’ मेरे लिए बेहतरीन अवसर है। पहली बार मैं दो भूमिकाएं निभाऊंगा और अगर ये दो महान लोग (साजिद नाडियाडवाला और डेविड धवन) मेरे साथ नहीं होते तो यह मुश्किल होता।”
‘जुड़वा 2’ में जैकलिन फर्नाडीज और तापसी पन्नू भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।