लॉस एंजेलिस : एनी हैथवे का कहना है कि वह अपने शरीर व शारीरिक ढांचे, रंग-रूप से खुश हैं और इस पर किसी और की टिप्पणी नहीं चाहतीं। वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, अमेरिकी अभिनेत्री एनी हैथवे (35) अपनी आगामी फिल्म में अपने किरदार के लिए अपना वजन बढ़ा रही हैं और कई बार उन्हें उनके शरीर को लेकर शर्मिदा महसूस कराने की कोशिश की गई है।

एनी हैथवे ने टीवी शो ‘टुडे’ में कहा, “यह कहते हुए एक तरह से दुख होता है। मैं बस गर्मियों का आनंद लेना चाहती हूं और चाहती हूं कि हर कोई जान जाए कि मैं अपने शरीर से खुश हूं और अगर मेरा शरीर अलग है तो आप जो सोचते हैं, वह आपका अनुभव होना चाहिए। मेरा अनुभव मेरा है और मैं इससे प्यार करती हूं। ”
शरीर को लेकर शर्मिदा महसूस कराने के बारे में एनी हैथवे ने कहा कि वह हमेशा ऐसे अनुभव से दो-चार होती रही हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह