मुंबई। दिग्गज अभिनेता एवं एक्शन स्टार जैकी चैन अपनी आगामी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ के प्रचार के सिलसिले में भारत में हैं। उन्होंने यहां बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मुलाकात की। सलमान ने सोमवार को जैकी चैन के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।
इस तस्वीर में दोनों कलाकार पांडा खिलौने के साथ खड़े हैं।
इससे पहले सलमान ने उनके ‘दबंग’ सह-कलाकार सोनू सूद को इस फिल्म में लेने के लिए जैकी चैन का आभार व्यक्त किया था।
वहीं सोनू ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भाई सलमान खान आपके लिए एक सरप्राइज है। जल्द ही भारत में मिलते हैं। पांडेजी हम आ रहे हैं। जैकी चैन।”
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत में यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्म समझौतों पर करार किया गया था और ‘कुंग फू योगा’ इसी समझौते का हिस्सा है।
फिल्म में दिशा पटानी, सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।
स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भारत, दुबई और बीजिंग में हुई है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।