मुंबई: अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि वह अपनी फिल्मों के सफल होने के साथ-साथ एक कलाकार के रूप में सम्मान भी चाहती हैं। यह पूछे जाने पर कि उनके लिए फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन मायने रखता है या दर्शकों की प्रशंसा? इस पर यामी ने आईएएनएस से कहा, “यहां 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़ रुपये की कमाई हुई। कमाई की कोई सीमा नहीं है जाहिर तौर पर मैं चाहती हूं कि मेरी फिल्में अच्छी कमाई करे लेकिन इसके साथ ही मैं दर्शकों का प्यार और सम्मान भी चाहती हैं।”
उन्होंने कहा, “‘काबिल’ के साथ क्या हुआ, फिल्म न केवल दर्शकों को पसंद आई बल्कि जिस तरह का सम्मान मिला, वह हमारी टीम के लिए बहुत खास है। मैं यही चाहती हूं।
यामी की आगामी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ है। फिल्म में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।