मुंबई – अभिनेता कार्तिक आर्यन ने देश में कोरोनावायरस से ठीक हुए सभी लोगों से रक्त प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है ताकि इस बीमारी से जूझ रहे अन्य रोगियों को ठीक करने में मदद मिल सके।
कार्तिक ने पहली कोरोना सर्वाइवर सुमिति सिंह के वीडियो को रीपोस्ट किया जिसमें वह अपना रक्त प्लाज्मा डोनेट करती नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B_SCqQcJ1iq/?utm_source=ig_web_copy_link
सुमिति ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “मैंने आज अपना रक्त प्लाज्मा डोनेट कर दिया- एक ऐसा शख्स जो कोविड से ठीक हो चुका है, वह इसके खिलाफ एंटीबॉडी बनाने में सक्षम है। इसके अलावा, अगर आपको पहले से कोई बीमारी नहीं है तो आपका शरीर स्वस्थ माना जाता है और गंभीर रोगियों के लाभ के लिए चाहे तो रक्त प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं। मैं खुशी और गर्व के साथ यह साझा कर रही हूं कि मैं प्लाज्मा डोनेट करने के लिए सभी आवश्यक मानदंड पर फिट साबित हुई और आज रेड क्रॉस अहमदाबाद में डोनेट किया।”
कार्तिक ने सुमिति के इस कदम की सराहना करते हुए लिखा, “आप पर बहुत गर्व है सुमिति सिंह। मैं सबी सर्वाइवर से अपने डॉक्टर से मिलने और गंभीर रोगियों के ठीक होने में मदद करने के लिए अगर सक्षम हो तो रक्त प्लाज्मा डोनेट करने का आग्रह करता हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट